ईरान के एक वरिष्ठ शीया धर्मगुरू आयतुल्लाह हुसैन नूरी हमेदानी ने कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत मुसलमानों को चाहिये कि वे एकजुट रहें क्योंकि इस्लाम के शत्रु मुसलमानों के मध्य एकता को समाप्त करने के लिए प्रतिदिन एक नया षडयंत्र कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुसलमानों को चाहिये कि वे एक दूसरे के हाथ में हाथ दें और उस इस्लाम की रक्षा करें जिसने ज़मीन पर अत्याचार को मात दे दी है। ईरान के वरिष्ठ शीया धर्मगुरू ने कहा कि ईरान की इस्लामी क्रांति ने इस समय क्षेत्र में जागरुकता की लहर पैदा कर दी है और अब वह युरोपीय एवं अमेरिकी देशों की ओर बढ रही है।
उन्होंने कहा कि मुसलमानों को चाहिये कि वे इस्लामी क्रांति की विभूतियों और उसके लक्ष्यों को खूब अच्छी तरह समझें और हर कार्य में एकता आवश्यक है ताकि शत्रु मुसलमानों के मध्य किसी प्रकार का विघ्न उत्पन्न न कर सकें।
24 अक्टूबर 2014 - 19:22
समाचार कोड: 646562